मां की जगह किसी भी शख्स की जिंदगी में कोई नहीं ले सकता है।
नई दिल्ली 9 मई । रविवार को मदर्स डे है। ये दिन मदर्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील कराने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसा हो भी क्यों न हर किसी की जिंदगी में मां की भूमिका सबसे अनोखी और अलग होती है। मां की जगह किसी भी शख्स की जिंदगी में कोई नहीं ले सकता है। बच्चें इस दिन को अपनी मां के लिए खास बानने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अगर आप भी इस दिन को अपनी मां के लिए खास बनाना चाहते हैं तो लॉकडाउन में अपनी मां के साथ घर में बैठकर इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। इस खास मौके पर मां पर आधारित 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। नरगिस दत्त और सुनील दत्त स्टारर फिल्म ‘मदर इंडिया’ हमेशा से सभी की फेवरेट रही है। इसमें मां कि किरदार को जितना मजबूत दिखाया गया शायद ही किसी और फिल्म में ऐसा देखने को मिला हो। फिल्म ‘मदर इंडिया’ की कहानी एक ऐसी मां की कहानी थी जिसके पति की मौत के बाद बड़े संघर्ष के साथ वो अपने बच्चों को पालती है।