प्रबल प्रतियोगिता में मघा राम व लक्षिता का ब्लॉक स्तर पर चयन

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। पीएम श्री बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा में मंगलवार को 21वीं सदी के कौशल एवं जीवन कौशल विकास प्रबल प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान एवं व्यवहारिक कौशल का परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में मघा राम तथा बालिका वर्ग में लक्षिता का चयन आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रबल प्रतियोगिता के लिए किया गया। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री बाबा छोटूनाथ जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा में किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, नोखा के तत्वावधान में होगा। विद्यालय परिवार ने ब्लॉक स्तर के लिए चयनित दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like