महामारी अध्यादेश को लेकर जारी किये आदेश

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)22 मई। नगरपरिषद आयुक्त बसंत कुमार सैनी ने स्थानीय स्तर पर महामारी अध्यादेश की धारा 9 के तहत आदेश जारी करते हुए इनकी पालना के लिए टीम का गठन कर दिया है। आयुक्त बसंत कुमार सैनी ने मास्क नहीं पहनने पर दौ सौ रूपये, दुकानदार द्वारा मास्क नहीं पहनने पर पांच सौ रूपए, गुटखा बेचते हुए पकड़े जाने पर एक हजार रूपए, सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं करने पर सौ रूपए, 14 दिन के क्वारेंटाइन की शर्त का प्रवासियों द्वारा उल्लंघन करने पर 1 हजार रू. का जुर्माना लगाया जायेगा। वहीं जिन अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है, उसमें सहायक अभियंता दिलीपसिंह, सहायक लेखाकार भंवरलाल मेघवाल, कनिष्ठ अभियंता विकास मीणा, विक्रम जोरवाल के नाम शामिल हैं।

You might also like