पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (दैनिक नवयत्न ) । एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में लाडनूं पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। अभियान में 3 स्थाई वारंट व 2 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण किया गया, जबकि धारा 170 BNSS के तहत 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने क्षेत्र के 13 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की पत्रावलियां जांचकर नोटिस दिए व पूछताछ कर उनको बदमाशी नहीं करने के लिए पाबंद किया। इसके अलावा 13 आर्टिकल मालखाना का निस्तारण किया गया। MV एक्ट के तहत 7 वाहनों के चालान काटकर ₹4,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
धारा 126 व 135 BNS में इस्तगासा तैयार कर 4 व्यक्तियों को पाबंद किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन स्थानों पर दबिश देकर 12 संदिग्धों से जांच-पड़ताल की गई।
सीआई शिंभू दयाल मीणा का कहना है कि ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।