मंडावा थानाधिकारी व पुलिसकर्मियों का सम्मान किया

मंडावा.(किशोर सिंह जाटू)25 मई। कस्बे में सोमवार को मंडावा थाना परिसर में लॉक डाउन के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवा देने पर कस्बे के युवाओं द्वारा थाना अधिकारी मुकेश कुमार वह स्टाफ कर्मियों का सम्मान किया गया।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट मंडावा की और से मंडावा थाना प्रभारी मुकेश कुमार वह हेड कांस्टेबल कुंभाराम, बीरबल सिंह, हजारीलाल सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर वह सरल गीता राम चरित्र मानस प्रति प्रदान करें सम्मान किया गया।उल्लेखनीय है कि मंडावा कस्बे में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगा दिया था। जिस पर मंडावा थानाधिकारी मुकेश कुमार वह स्टाफ कर्मियों ने लोक डाउन की पालना करवाते हुए 24 घंटे सराहनीय सेवा देकर कस्बे वासियों के सहयोग के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मान करने वालों में राजेश रणजीरोत, नरेंद्र भाटी, जयप्रकाश काला, दिलराज सिंह, योगेश यादव, शीशराम बुरड़क, आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे लोक सेवा मंदिर ट्रस्ट के मंडावा तहसील प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कोरोना की इस लड़ाई को हम सब को मिलकर लड़ना होगा।

You might also like