सरकार द्वारा मण्डी टेक्स बढाने का विरोध
व्यापारियों ने 9 मई तक व्यापार बन्द रखने का निर्णय लिया
सरदारशहर, 7 मई। लोकडाउन जैसी विपरीत परिस्थियों में राजस्थान सरकार ने मण्डी टेक्स को 2 प्रतिशत बढाने का विरोध करते हुए व्यापारियों ने 9 मई तक व्यापार बन्द रखने निर्णय किया। गुरूवार को मंडी में सभी व्यापारीयों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अयक्ष प्रभुराम पूनिया, ओमप्रकाश डूडी, महावीरप्रसाद जाखड़, शिवरतन सर्राफ, शिवशंकर रातुसरिया सहित सभी व्यापारी उपस्थित थे। व्यापारियों ने कहा कि मंडी टेक्स बढ़ाने से अवैध व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और किसान मंडी में उपज लेकर नहीं आयेंगे। इसलिए सरकार इस टेक्स को वापस ले और किसानों व व्यापारियों का सहयोग करें। सभी व्यापारियों ने सचिव को ज्ञापन देकर मांग की हैं कि शिघ्र ही बढ़ाये गये टेक्स को वापस ले अन्यथा आंदोलन आगे भी जारी रखने के लिए व्यापारी मजबूर हो जाएंगे।