मंत्री के स्वास्थ्य हेतु अखंड रामायण

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)18 मई। मांडेता में स्थित हनुमानजी मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अखंड रामायण, महामृत्युंजय के पाठ करके सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। उपसभापति बाबूलाल कुलदीप ने बताया कि मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल स्वस्थ होकर जनता के बीच जल्द से जल्द आयें, इसके लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। हर समाज, हर वर्ग का व्यक्ति प्रार्थना कर रहा है। वहीं पुजारी मांगीलाल बागड़ा ने बताया कि मंदिर का विशेष महत्व मनोकामना पूर्ण करने में रहा है। पं. विष्णु दाधीच के नेतृत्व में 11 पंडितों की टीम धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करवा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष सविता राठी, सम्पत पथानिया, जब्बार भूट्टा, बजरंग सैन, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, अमित मारोठिया, विद्याप्रकाश बागरेचा, मधु बागरेचा आदि मौजूद रहे। सम्पत पथानिया ने बताया कि मंत्रीजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु 8 दिनों तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

You might also like