6 लोगों के खिलाफ मारपीट व नगदी छिनने का मामला दर्ज

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)9 मई। छ: व्यक्तियों के खिलाफ एक व्यक्ति ने मारपीट कर रुपए छीनने का मामला दर्ज करवाया है। थाना अधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि पदेवा निवासी रामस्वरुप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंै ट्रेक्टर में 10 बोरी गेहूँ कांकरिया में कैलाशचन्द मीणा के डालकर उससे बीस हजार रुपए लेकर आ रहा था। तभी नाका तन कांकरिया के पास आठ-दस आदमी ढाणी फिरासवाली निवासी शीशराम सैनी व नरेश सैनी, ढाणी बावड़ी निवासी सांवरमल सैनी व दाताराम सैनी, ढाणी नीमवाला निवासी सांवरमल सैनी व ढाणी आजवाल निवासी जीवनराम सैनी ने मेरा ट्रेक्टर रुकवाया तथा मेरे साथ मारपीट की व मेरे से बीस हजार रुपए छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

You might also like