द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार, तथा तहसीलदार हरदीप सिंह उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व मामलों का प्रभावी, त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना था। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामले, जो आपसी सहमति से हल किए जा सकते हैं, उन्हें प्राथमिकता से लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए।