प्रशासन व विधायक के बीच मीटिंग का आयोजन

क्वारेंटाइन सेंटर का मुद्दा रहा खास

बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)20 मई। कस्बे में प्रशासन व सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया के मध्य मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कोरोना वायरस को लेकर गांवो के अंदर बाहर से आने वाले लोगों के लिए हर पंचायत में खोले जा रहे हैं क्वारेंटाइन सेंटर का खास मुद्दा रहा। विधायक पूनिया ने कहा कि पंचायतों में खोले जा रहे हैं क्वारेंटाइन सेंटर की अच्छी तरह से व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाए। उसके अंदर बाहर से आने वाले लोगों की स्कैनिंग कर उन्हें अगर कोरोना वायरस लक्षण नहीं पाए जाते हैं तो घर पर ही 14 दिन के लिए पाबंद किया जाए। अगर कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें कोरोना पेशेंट के रूप में आइसोलेट किया जाए। घरडाना खुर्द के लोगों द्वारा आर्य नगर को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने पर ग्रामीणों के विरोध करने के बाद प्रशासन को आर्य नगर क्वारेंटाइन सेंटर की जांच कर विद्यालय के अंदर सही व्यवस्था का जायजा लें व पंचायत स्तर पर सुनिश्चित विद्यालय का ही चयन करें।

You might also like