कोरोना योद्धाओं का सम्मान
बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)20 मई। श्री बालाजी सेवा समिति सूरजगढ़, शाखा सिंघाना द्वारा बुहाना में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। एसडीएम सुप्रिया का प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं स्टाफ के लिए 50 मास्क देकर सम्मान किया गया व अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष विनोद कुमावत ने बताया कि बालाजी सेवा समिति द्वारा 600 पैकेट भोजन के तैयार करके जरूरतमंद लोगों को वितरण किए जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों के लिए खाने के किट व 2500 मास्क तैयार कर बांटें जा रहें हैं। कस्बे में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सिंघाना राजकीय अस्पताल में सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। अस्पताल कर्मी कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष बहादुरमल, समिति प्रभारी ओम प्रकाश, समिति सदस्य पवन कुमावत, साधु राम आदि मौजूद थे।