राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा की बैठक सम्पन्न

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा की बैठक शिक्षक भवन में सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 25 जून को जिला मुख्यालय चूरू में आयोजित होने वाली शिक्षक महारैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज शर्मा, ब्लॉक मंत्री मुरलीधर अजमेरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार का कर्मचारी एवं शिक्षक विरोधी रवैया लगातार बढ़ता जा रहा है। पे-प्रोटेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली, शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव और विभिन्न लंबित मांगों की अनदेखी के कारण शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। ऐसे में 25 जून की रैली शिक्षकों की एकजुटता का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगी। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चौथमल चीनिया संघर्ष समिति संयोजक बजरंग लाल बिस्सू ,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया एवं उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र हुड्डा, कार्यालय मंत्री मुकेश सैनी एवं शिक्षक नेता प्रकाश थालोड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

You might also like