अखंड भारत के संकल्प के सच्चे राष्ट्रनायक है डॉ मुखर्जी – मदन दाधीच
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 73 वां बलिदान दिवस के रूप में मंगलवार को भाजपा नेता पड़ीहारा मंडल के प्रभारी मदन दाधीच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्रपट के समक्ष धूप अगरबत्ती के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए ।
इस अवसर पर मदन दाधीच ने अपने संबोधन में कहा कि मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए इस राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना में अपना जीवन लगा दिया, जिन्होंने भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलने देने का संकल्प करते हुए देशवासियों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर
वेदप्रकाश शर्मा , शिवभगवान सोनी, गोपाल दाधीच , देवचंद ,शंकर शिकलीगर , पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित घोड़ेला , जानकी प्रसाद टेलर , पार्षद पवन प्रजापत , पुसराज प्रजापत , दुर्गा दत्त पांडे , सत्यनारायण देवड़ा ,मनोज सोनी, चोरू लाल फोगला, विशाल आदि उपस्थित थे।