सिलावट समाज की बैठक का हुआ आयोजन

निसं
बीकानेर (नवयत्न)। मेड़तियान सिलावट समाज बीकानेर में सोमवार रात को एक अहम मीटिंग का आयोजन मदरसा मेड़तियान सिलावट समाज सर्वोदय बस्ती बीकानेर में हुआ। सिलावट समाज के मीडिया प्रभारी हसन सोलंकी के बताया की आज की मीटिंग आगामी दिनांक 15 नवम्बर 2026 को सरजमीं बीदासर में सिलावट समाज सहायता संस्था द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई जिसमें आज सिलावट समाज सहायता संस्था के अध्य्क्ष सहित उनकी पूरी टीम बीकानेर पहुँची बीकानेर समाज सदर मुहम्मद इसराईल बल्खी और उनकी पूरी टीम के द्वारा बीदासर टीम का गर्म जोशी से माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सिलावट समाज सहायता संस्था के सदर जाकिर हुसैन भुट्टा ने बताया की सरजमीं बीदासर में 14 खेड़ा का यह पाँचवा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है और इसमें आप सभी को हिस्सा लेके समाज में फेल रही गैर-शरश्ई रस्म-ओ-रिवाज व कुरीतियों का तर्क करने में हमारा सहयोग करना है और निकाह को आसान करना है सिलावट समाज सहायता संस्था बीदासर द्वारा बीकानेर सदर साहब और उनकी पूरी टीम को सम्मेलन के फार्म और विज्ञापन सामग्री सौंपी गयी सम्मेलन के बाबत जरूरी बातें बताई गई जैसे सम्मेलन में लडक़ी वालों को 45,000 रुपये और लडक़ो वालो की 35,000 रुपये फीस ली जायगी। मीटिंग में निम्नलिखित लोग मौजूद रहे जाकिर हुसैन भुट्टा मुहम्मद यूसुफ भुट्टा मुहम्मद तहसीन मुगल विधि सलाहकार इरफान सोलंकी प्रवक्ता वसीम अकरम खिलजी मुहम्मद अकरम भुट्टा समाज सेवी हाजी इसहाक भुट्टा जुल्फिकार अली बल्खी मुहम्मद सलीम भुट्टा मुहम्मद जावेद सोलंकी मुहम्मद खलील भुट्टा मुहम्मद असलम भुट्टा मुहम्मद इसराईल उस्मान गनी अब्दुल रहमान चोरु खां अकबर अली शाहजहां जहाँगीर मुहम्मद सलीम अब्दुल गफूर अब्दुल शकूर जहांगीर इमरान इरफान आदि मीटिंग में मौजूद रहे।

You might also like