मंत्री मेघवाल के स्वास्थ्य हेतु किया सुंदरकांड का पाठ
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)16 मई। कस्बे के बगड़िया मंदिर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तोदी द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया। प्रदीप तोदी ने बताया कि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों, इसके लिए सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ करके भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान महावीर बगड़िया, पवन दादलिका, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, दिलीप चौधरी, शंकरलाल, सत्यनारायण शर्मा, अमित बगडिय़ा, महेश सोमानी आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया।