दशहरे मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। शहर की अग्रणी संस्था युवा विकास मंच ने आगामी दशहरे मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा को ज्ञापन दिया। मंच के अध्यक्ष आर्यन पारीक में बताया कि आज सुबह पार्षद गोविंद शर्मा एवं मंच सदस्य मनोज जांगिड़ ने पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा को 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरे मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिटी बस स्टैंड से लेकर आजाद चौक होते हुए दशहरे स्थान तक एवं अस्पताल चौराहे से डाकवालों के मोहल्ले आजाद चौक तक सडक़ों की मरम्मत करने दोनों मार्गों पर माकूल रोशनी व्यवस्था करने एवं मेला स्थान पर उचित साफ सफाई की मांग की। इस पर पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी मांग शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रींगस में युवा विकास मंच दशहरे मेले का आयोजन करता है। इस बार युवा विकास मंच के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को दशहरा आयोजित होगा। जिसमें अनेक नवाचार किए जाएंगे।

You might also like