नारद मोह के साथ आज से शुरू होगी रामलीला

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे के आजाद चौक में आज से नारद मोह के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो जायेगा। श्री सूर्य मण्डल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां देर रात तक जारी रही। श्रीसूर्य मण्डल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद बलौदा ने बताया कि रामलीला का मंचन शनिवार रात आठ बजे से शुरू किया जायेगा। कैलाश बिंवाल, प्रकाश सारस्वत ने बताया इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। रामलीला में नारद मोह में आने के बाद भगवान विष्णु अपनी लीलाए दिखाकर नारद को मोह माया से बाहर निकालेंगे। ग्यारह दिवसीय रामलीला में राम जन्म, रावण-बाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता राम विवाह, सीता हरण, लंका दहन, मेघनाथ वध व रावण वध का कलाकार मंचन करेंगे।

You might also like