शहीद विजेंद्र सिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

निसं

खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी उपखंड के दलेलपुरा में शहीद विजेंद्र सिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता दिग्विजय सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पिछड़ रहा है। मोबाइल की लत का शिकार होने से युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।

प्रतियोगिता के संयोजक सोनू ताखर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन मैच शिव कॉलोनी दलेलपुरा व नेहरा की ढाणी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नेहरा की ढाणी की टीम विजेता रही। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ताखर, अशोक ताखर, आशीष ताखर, सुनील जाखड़, विकास, भूपेश, संदीप कुमार, भूपेश, नरेश कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, विद्याधर, राधेश्याम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like