जेजेटी यूनिवर्सिटी में तिरंगा रैली से दिया देशभक्ति का संदेश, एनसीसी कैडेट्स ने दी सलामी

सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से चुड़ैला गांव तक निकाली गई तिरंगा रैली से हुई। रैली में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। रैली के बाद विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। डायरेक्टर एस्टेट इंजी. बालकृष्ण टिबरेवाल और प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती पवार ने किया। समारोह में मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, हैड एचआर डॉ. महेश सिंह, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार सहित विश्वविद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
कक्षा प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
समारोह में विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कक्षा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।
राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान
प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमारा गौरव है और साथ ही देश के प्रति जिम्मेदारियों की याद भी दिलाती है।

You might also like