पेयजल संकट को लेकर जलदाय विभाग के कर्मचारीयों से मिले

निसं
नोखा (नवयत्न) । जलदाय विभाग के एईएन दिनेश गोदारा से वार्ड 8 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ महेन्द्र संचेती व वार्ड प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर वार्ड की जल समस्या से अवगत कराया। वार्ड में सेफराज मंदिर के पीछे की गली , विद्याभवन स्कूल के पास , मरोठी कुँए से नरसी गौड़ के घर के पास , मरोठी चौक से ग़ांधी चौक के बीच व पीछे कैलाश पारीक वाली गली में पानी न आने की समस्या है । एईएन गोदारा ने आश्वासन दिया कि दो चार दिन में समस्या का हल कर दिया जाएगा। वार्ड वासियो ने कहा कि अगर हल नही हुआ तो आंदोलन करेंगे । प्रतिनिधि मंडल में डॉ महेन्द्र संचेती भंवर गोयल, लूणकरण मरोठी नंदकिशोर दरक , नरसी गौड़ आदि शामिल थे ।

You might also like