राउमावि के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिश्रा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डूस्या के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मिश्रा की पदोन्नति अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर होने पर अजीतगढ़ सीबीईओ कार्यालय में उनका माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनन्दन-सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में सीबीईओ कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल सिंह बड़गुर्जर, ब्लॉक समन्वयक हेमंत कुमार शर्मा, गोविन्द राम यादव, राजेश मीणा, ओमप्रकाश अटल प्रमुख रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डूस्या में कार्यग्रहण करते समय उनका विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू मीणा, उपप्रधानाचार्य राकेश मीणा, अरुण यादव, मुकेश कुमार, महेश कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा ,विजय गुर्जर आदि ने माला पहनाकर,साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनन्दन-सम्मान किया। मिश्रा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डूस्या में यथास्थान कार्यग्रहण किया।

You might also like