विधायक बुड़ानिया ने किया उपजिला अस्पताल का ओचक निरिक्षण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई में अनियमिता पाई गयी एवं पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं पाई गयी जिस पर विधायक बुड़ानिया ने नाराजगी जतायी। विधायक बुड़ानिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं दूरभाष पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सफाई व्यवस्था में सुधार एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक बुड़ानिया ने अस्पताल परिसर में चल रही अन्नपूर्णा रसोई का भी निरीक्षण किया एवं खाने की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष भागीरथ भामी, मुंशी खान तेली, कुंदन सैनी, बाबूहुसैन कुरैशी, दिनेश खंडेलवाल, शरीफ खान, आशिफ चौहान, अर्जुन फौजी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like