दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक कल
हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनू की मासिक बैठक 3 सितंबर को सुबह 10 बजे शहीद करणी राम-रामदेव पार्क, कोर्ट सर्किल में आयोजित होगी। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक में दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों के आवेदन फॉर्म भी तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बैठक में दिव्यांग मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने दिव्यांगजनों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।