सिंघाना में भाजपा के संयुक्त चुनावी कार्यालय का शुभारंभ
निसं
सिंघाना (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बुहाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास वार्ड 31 की भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी और वार्ड 24 की प्रत्याशी अनीता मुकेश सैनी के संयुक्त चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद संतोष अहलावत और पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्डवासियों ने दोनों अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में संतोष अहलावत और सुभाष पूनियां ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ घर-घर संपर्क करें और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में भाजपा के सभी वार्डों के प्रत्याशियों सहित एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, बुहाना के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण खांदवा, वार्ड प्रभारी गिरवर सिंह नरूका, सचिन गुप्ता, विकास धायल, मंडल उपाध्यक्ष अजीत डागर, डॉ हरि सिंह कुल्हरी, दिगंबर नाड़िया, राजेश शर्मा, राजेश राणा, सुभाष शर्मा, राजेश जैदिया, मोहनलाल सैनी, सुणाराम सैनी, चंदगीराम यादव, सुरेंद्र मेघवाल, सुनील फिटकरीवाल, बालकिशन सोमरा, एडवोकेट सुरेश कटारिया, प्रमेन्द्र पूनियां, सुरेंद्र नेहरा, महेश चौधरी और रामचंद्र बडगुजर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान यादव ने किया।