पेंशनर समाज की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा सुजानगढ़ की मासिक बैठक सोमवार को कर्मचारी कल्याण केंद्र पर आयोजित की गई। इस अवसर पर पेंशनर गोविंद राम माली, जगदीश प्रसाद सैनी, रतनलाल माली, मंगतू राम नाई, छगनलाल माली, नेमाराम मेघवाल, लक्ष्मी नारायण बंजारा, बृजलाल पंवार, कन्हैयालाल मेघवाल, ओमप्रकाश सोनी, प्रकाशचंद नाई को जन्दिवस की शुभकामनाएं दी गई। बैठक में अध्यक्ष रेखाराम मेहरड़ा, सुरजाराम डाबरिया, विद्याधर पारीक, मन्ना लाल भींचर, तिलोकाराम दूधवाल, हुकमीचंद भोजक, नंद किशोर टेलर, सत्य नारायण स्वामी, हुसैन खान, सुखलाल सोनी, रामचंद्र टेलर, विनोद कुमार सोनी, रामचंद्र गोदारा, प्रहलाद सिंह भाटी, ओंकाराराम, श्याम सुंदर माली, शायर सिंह सांसी, कुंदनमल जांगिड़, दीपाराम सांडेला, किशनलाल कटारिया, रामचंद्र गुर्जर, हाकम अली खां, दीने खां कायमखानी, रंजीत नाई आदि उपस्थित रहे। विद्याधर पारीक ने जनसंख्या पर अपने विचार रखे।