360 किमी पैदल चलकर 51 किलो गंगाजल लाए मोनू, गांव पहुंचने पर फूलों से स्वागत

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। भालोठ गांव निवासी मोनू सोनी पुत्र रामनिवास सोनी ने हरिद्वार से 51 किलो गंगाजल की करीब 360 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर गांव में प्रवेश किया। 15 दिन तक चली इस धार्मिक यात्रा के बाद मोनू के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। मोनू के साथ अनिल स्वामी, नरेंद्र, चरण सिंह, बलबीर, मंदीप भांजा और राजेश सहयोगी के रूप में रहे। इसी यात्रा के दौरान गोल्डी पुत्र राजकुमार सेठ ने भी हरिद्वार से 21 किलो गंगाजल की पैदल कलश यात्रा पूरी की। दोनों कांवडिय़ों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ स्वागत कर उनकी श्रद्धा और संकल्प की सराहना की। इस दौरान धर्मवीर, प्रवीण, अजीत ढिल्लन, कर्मवीर भालोठिया, संजय, जगदीश, हरिनारायण, आशीष, संदीप, कुलदीप, बबलू, सोमवीर, प्रदीप, रणधीर, पवन, मनोज, विजेन्द्र, आनंद, बहादुर सैन, रविन्द्र, लीलू और राहुल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


31 किलो गंगाजल लेकर पहुंचे कांवडिय़ों का भी सम्मान
भालोठ गांव से होकर गुंती और खांदवा के कांवडिय़ों की 31 किलो गंगाजल वाली कलश यात्रा भी गुजरी। ग्रामीणों ने इन कांवडिय़ों का भी स्वागत और सम्मान किया। संजय भालोठिया ने बताया कि गांव में हर साल हरिद्वार से आने वाले कांवडिय़ों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों की ओर से नि:शुल्क शिविर भी लगाया जाता है। इस मार्ग से हर साल करीब दो हजार कांवडिय़ों का आवागमन होता है। इस साल शिविर में पहुंचने वाली यह पहली पैदल कलश यात्रा रही।

You might also like