प्रिंस लोटस वैली में मदर्स डे सेलिब्रेशन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम प्रिंस लोटस वैली जूनियर विंग में मदर्स डे समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मॉन्टेसरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों की मदर्स को आमंत्रित किया गया, जिसमें 200 से अधिक मदर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान व काॅर्डिनेटर्स द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल ने उपस्थित सभी मदर्स का विद्यालय पर विश्वास व्यक्त करने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में निरंतर सहयोग देने हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माँ बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु होती है, जो अपने संस्कार, स्नेह एवं त्याग से बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने मातृत्व के प्रति प्रेम, सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
समारोह में उपस्थित मदर्स के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें सभी मदर्स ने पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ सहभागिता निभाई। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।