मोटिवेटिंग मंडे विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार मोटिवेटिंग मंडे थीम पर बाल भारती विद्यापीठ सी. से. स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी विजय पाल श्योराण ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसको रोकने के लिए कानून और उनमे प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संस्था प्रधान शांतिलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी ने राष्ट्रीय, राज्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समिति, सुजानगढ़ और 1098 बच्चों की हेल्प लाइन, 15100 नालसा हेल्प लाइन, 181 राजस्थान संपर्क पोर्टल टोल फ्री नंबर के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान संस्था स्टाफ व सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।