भाजपा नेताओं पर किए मुकदमे वापस लेने की मांग
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा सुजानगढ़, भाजपा बीदासर शहर मंडल, भाजपा सुजानगढ़ देहात मंडल, भाजपा कानूता मंडल की ओर से अलग-अलग ज्ञापन विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व अन्य भाजपा नेताओं पर किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सौंपे गए हैं।
इससे पहले विधानसभा क्षेत्र संयोजक वैद्य भंवरलाल शर्मा, नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, भाजपा नेता धर्मवीर पुजारी सालासर, सालासर देहात अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर आदि की मौजूदगी में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया गया। ज्ञापन देने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
जिसमें भाजपा बीदासर शहर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, भाजपा कानूता मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह गैडाप, बुद्धि प्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, नरेंद्र गुर्जर, खुशीराम चांदरा, भाजपा नगर महामंत्री मदनलाल भारी, भंवरलाल गिलाण, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शंकरलाल जिलोया, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच, लीलाधर खंडेलवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गंगाधर लाखन, भवानी राकावत, शाकिर खान बेसवा, अल्पसंख्यक मोर्चा के युसुफ गौरी, पूर्व पार्षद रतनलाल नायक, बंशीलाल गुर्जर, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष विश्वनाथ बारवासा, भाजयुमों नगर उपाध्यक्ष मोनू गहलोत, विद्याधर मेघवाल, अमरचंद भाटी, सुरेंद्र रांकावत, लक्ष्मीकांत मिश्रा, संजय वर्मा, मालाराम सारण आदि लोग उपस्थित थे।