चाइल्ड हैल्प लाइन: घर से निकले मंदबुद्धि नाबालिग को घर पहुंचाया

चूरू,(पीयूष शर्मा)16 मई। निकटवर्ती गांव खासोली के पास लावारिश घूम रहे एक 12 वर्षीय नाबालिग मंदबुद्धि बालक को चाइल्ड हैल्प लाइन टीम ने सुरक्षित घर पहुंचाया।

टीम के जिला समन्वयक कपिल भाटी ने बताया कि 15 मई को खासोली गांव के पास एक नाबालिग मंदबुद्धि बालक लावारिश घूमने की सूचना मिली। जिस पर टीम के साथी, सदर थाने के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, मेडिकल टीम व पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग को संप्रेषण गृह लेकर आए। काफी देर तक मशक्कत के बाद बच्चे के परिजनों से संपर्क हो सका। जिस पर रात करीब साढ़े 11 बजे बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा व सदस्यों ने मिलकर नाबालिग को उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

You might also like