नकदी संकट का सामना कर रही कंपनियां

नई दिल्ली,16 मई। रिलायंस इंडस्ट्रीज  Ltd (RIL) का 53,125 करोड़ रुपये का राइट इश्यू 20 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। शेयरधारक इस मेगा राइट इश्यू को तीन जून तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक कारोबार करने वाले RIL ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुकेश अंबानी की कंपनी ने 1:15 राइट इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा 30 अप्रैल को की थी। यह भारत का सबसे बड़ा और पिछले तीन दशक में कंपनी की ओर से लाए जाने वाला पहला राइट इश्यू है। इससे पूर्व कंपनी ने इस इश्यू के लिए अप्लाई करने के वास्ते शेयरहोल्डर्स की पात्रता निर्धारित करने को 14 मई की रिकॉर्ड डेट तय की थी। कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की राइट इश्यू कमेटी ने इश्यू को खोलने के लिए 20 मई की तारीख तय की है। वहीं, इश्यू तीन जून को बंद होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले तीन दशक में पहली बार राइट इश्यू लेकर आ रही है। आम तौर पर नकदी संकट का सामना कर रही कंपनियां धन जुटाने के लिए राइट इश्यू लाती हैं। इस तरह के राइट ऑफर्स में कंपनियां शेयरधारकों को वर्तमान ट्रेडिंग मूल्य से कम दाम पर नए शेयर खरीदने का ऑफर देती हैं।कंपनी के पास 23.4 अरब डॉलर के बराबर की लिक्विडिटी है। इस राइट इश्यू को शेयरधारकों को रिवार्ड देने, कर्ज में कमी लाने और रिलायंस की सफलता की कहानी में प्रवर्तकों के विश्वास को और मजबूती देने की लग रही है।

You might also like