65 मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान, 1.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटी

निसं
बुगाला (नवयत्न)। सेठ गणेशनारायण शिवबॉक्सराय सौंथलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुशील कंवर स्मृति धर्मार्थ न्यास की ओर से नगरपालिका क्षेत्र के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के 65 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को नकद प्रोत्साहन राशि, प्रशंसा-पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। न्यास की संस्थापक सुनंदा शेखावत ने अपने पिता डॉ. दयाल सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों को करीब 1.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ की सुविधा के लिए 21 हजार रुपए की लॉकर अलमारी भी भेंट की गई। समारोह के मुख्य अतिथि सम्पत सिंह धमोरा ने डॉ. दयाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि दूसरों के लिए कार्य करने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में महापुरुष कहलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष भगवान सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि दशरथ सिंह, भगवान सिंह जयपुर, प्रताप सिंह मूंड एवं महावीर सिंह मालिया वाले रहे। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पारीक ने अतिथियों एवं न्यास का आभार जताया। संचालन सुनील कुमार ने किया। इस दौरान विक्रम सिंह, रामसिंह हवेली, मनीराम कुमावत, विमल सिंह, कल्याण सिंह, हेमंत चारण, सेवानिवृत्त तहसीलदार जगदीश प्रसाद, अमीलाल गढ़वाल, धर्मपाल, हिम्मत सिंह, सांवरमल खेदड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

You might also like