छात्रसंघ अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार व एएसआई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

सालासर,(दिनेश स्वामी)28 मई। राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय सालासर के छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सिंह शेखावत के नेतृत्व में शेखावाटी विश्वविद्यालय के छात्र नेता विष्ण पुरोहित, प्रदीपसिंह, देवेन्द्रसिंह ने राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार व एएसआई हनुमानसिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष ने लिखा कि तमाम सामाजिक संगठनों, युवाओं व जनप्रतिनिधियों की भावना को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच करवाई जाये।

You might also like