नरेगा कर्मियों को बालाजी महाराज का प्रसाद किया वितरण

सालासर,(दिनेश शर्मा )27मई। कोरोना के दौरान गौशालाध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने सालासर सहित आस पास के गांव भींमसर, खोडा, कोलासर, पार्वतीसर, लोढ़सर व धां गांव में नरेगा कर्मियों को बालाजी महाराज का प्रसाद वितरण किया। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि नरेगा कर्मचारियों को बालाजी महाराज का प्रसाद वितरण किया गया और कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया और सभी नरेगा कर्मचारियों को मासिक पहन कर काम करने को कहा और उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज का नाम लेते रहो हर काम सही होगा और उन्होंने इस वक्त सरकार का आभार जताया कि इस विकट परिस्थिति में सरकार नरेगा जैसे काम चला कर जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आभार जताया इस अवसर पर सुजानगढ़ बीडीओ किशौर  कुमार, सौरभ ढ़ाका, लूणाराम, महावीरसिंह, चरणसिंह, रामचन्द्र, सुमेरसिंह महला, जीवणराम नेहरा आदि मौजूद थे।

You might also like