नरेंद्र निर्वाण को बनाया हिन्दू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)28 मई। हिन्दू युवा वाहिनी सेना द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरेंद्र निर्वाण को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है। जिलाध्यक्ष पुनित बडग़ुजर ने बताया कि प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह योगी की सहमति से युवा नरेंद्र निर्वाण को जिला उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया गया।

इस दौरान निर्वाण ने पद की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र व हिन्दू धर्म के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। हिन्दू युवा वाहिनी की जिला ईकाई द्वारा नवनियुक्त उपाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

You might also like