नाॅन वाटरशैड प्रोजेक्ट का कुतुबपुरा में किया उद्घाटन

बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान एवं कुतुबपुरा जलग्रहण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गांव कुतुबपुरा में नाॅन वाटरशैड प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डाॅ. आर. रवि बाबू, विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सौरभ नागपाल, नाबार्ड के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमरसिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक मनोज शर्मा, संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम वाटरशेड समिति अध्यक्ष धर्मपाल ने की। अतिथियों का संस्थान एवं कुतुबपुरा ग्राम जलग्रहण समिति की ओर से माला, साफा एंव शाॅल ओढाकर स्वागत एंव अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि रवि बाबू ने नाबार्ड की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि संस्थान द्वारा मालुपुरा में संचालित नाॅन वाटरशेड परियोजना के बाद कुतुबपुरा में यह परियोजना चलाने का निर्णय लिया गया है। परियोजना में होने वाली वर्षा जल संरक्षण, कुण्ड बागवानी, अजोला यूनिट एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट आदि इकाईयों को संचालित करने के लिए संस्थान के सहयोग से बनी ग्राम जल ग्रहण समिति का मुख्य कार्य रहेगा। उन्होंने वर्षाजल संग्रहण कुण्ड का उद्घाटन किया। एक पुनर्भरण कूप का कार्य प्रारम्भ किया। कुतुबपुरा शमशान भूमि पर पौधारोपण किया। साथ ही महाप्रबंधक द्वारा ढाणी इस्माईलपुर में संस्थान द्वारा किये गये एक लीटर विधि से पौधारोपण साइट का अवलोकन किया।कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह ने परियोजना से जुड़े लोगों को बैंकिग योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने संस्थान के गत 23 वर्षाें में किये गये कार्यों वर्षाजल संग्रहण, स्वच्छता, कृषि एंव पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के जल व ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के कृषि व वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भट्ट ने अतिथियों, ग्रामीणों का आभार जताया। इस अवसर पर संस्थान के क्षेत्रीय कृषि अधिकारी अजय बलवदा, अखिल कालेर, अनिल सैनी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You might also like