तेज अंधड़ से जनजीवन प्रभावित: बिजली के खंभे व पेड़ उखड़े स्कूल गेट क्षतिग्रस्त

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे आए तेज अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए, जिससे देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों के लोगों को रातभर अंधेरे में समय बिताना पड़ा। अंधड़ करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इसके बाद हल्की बरसात होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ। केसीसी टाउनशीप स्थित राउमावि के मुख्य द्वार पर लगा स्कूल नाम के लोहे का बोर्ड तेज हवा की चपेट में आने से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं क्षेत्र में कई दुकानों के होर्डिंग भी उखड़कर दूर जा गिरे।

You might also like