अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर घी वाला सेवा संस्थान ने नर्सिंग कर्मियों का किया सम्मान

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)12 मई। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंगलवार को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में घी वाला सेवा संस्थान के तत्वाधान में अस्पताल के नर्सिंग कर्मियों का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नर्सिंग कर्मियों ने नर्सिंग अधीक्षक सत्यवीर मान, जगदीश सिंह शेखावत के नेतृत्व में सिस्टर फ्लोरेंस के प्रतीक चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। नर्सिंग अधीक्षक जगदीश सिंह शेखावत ने सभी नर्सिंग कर्मियों को कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान अग्रणी पंक्ति में खड़े रहकर कार्य करने व अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की देखरेख करने में सहज भाव रखने के बारे में अवगत कराया। घी वाला सेवा संस्थान के सचिव डॉ पारस वर्मा ने सभी नर्सिंग कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना वायरस बीमारी में नर्सिंग कर्मी सबसे सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं मरीजों की पूरी तीमारदारी कर रहे हैं सभी नर्सिंग कर्मी सच्चे कोरोना योद्धा है। इस मौके पर कंपाउंडर विजयपाल सैनी, सविता शर्मा, दयाकोर, अनिल कुमार, सहीराम, सुनीता तनेजा, महेंद्र कुमार, दीपेंद्र सैनी, एएनएम सुमन सहित अन्य नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।

You might also like