पंचायती राज चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए राजस्थान राज्य बीज निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ गौरव चतुर्वेदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत पर्यवेक्षक के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती है। पर्यवेक्षक सर्किट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हैं। इसके लिए आयोग की ओर से निर्धारित संपर्क नंबर 01592-294753 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। नियुक्त पर्यवेक्षक के लिए उद्यानिकी विभाग के उप निदेशक डॉ विजयपाल कस्वा को लायजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

You might also like