युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पदाधिकारियों का किया स्वागत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव, चूरू जिला प्रभारी फतेहपुर विधायक आकम अली खान व चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल का विधायक पूसाराम गोदारा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर महेंद्र पारीक, संदीप सिंह भोजासर, देवकीनंदन माहीच, दीपक लुहार व सुनील मारोठिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।