जन-जागरूकता मोबाईल वैन अधिकारियों ने स्वागत कर दूसरे गांवों के लिए किया रवाना

सुभाष वर्मा 

तारानगर  (नवयत्न)  ।  राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुरू किए गए जन-जागरूकता अभियान के तहत LED मोबाइल वैन मंगलवार को जिला मुख्यालय से रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र तारानगर की ग्राम पंचायत भालेरी पहुंची।

ग्राम पंचायत भालेरी पहुंचने पर उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने वैन का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने विकास अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार हनुमान सिंह, प्रगति प्रसार अधिकारी अंकित चारण, सहायक कृषि अधिकारी रामजस टाक एवं भाजपा विधानसभा प्रभारी अजीत राठौड़, ग्राम पंचायत प्रशासक राजेश कस्वां के साथ हरी झंडी दिखाकर वैन को आगे के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने किसानों से राज्य सरकार की कृषि एवं अन्य संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वहीं विकास अधिकारी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और योजनाओं का फायदा लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार टीम लीडर दरियानाथ के नेतृत्व में राजस्थानी लोक कला की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे ग्रामीणों ने सराहा। लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया।

इस मौके पर एसडीएम के निजी सहायक कमल सैनी, कनिष्ठ सहायक मुकेश नायक, रविन्द्र सिंह, सहायक कृषि अधिकारी ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You might also like