राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तारानगर में भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भामाशाह प्रतिनिधि श्यामसुंदर सोमानी का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य निर्मल कुमार छींपा ने बताया कि एटोटेक ग्रुप इंडिया, गुरुग्राम कंपनी द्वारा कम्पनी के सीएस विनय सोमाणी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के अंतर्गत विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण हेतु विद्यालय को ₹5,10,000 (पांच लाख दस हजार रुपये) की राशि प्रदान की गई, जिससे विद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। विद्यालय को आर्थिक सहायता देने पर कम्पनी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिनिधि श्यामसुंदर सोमाणी का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य निर्मल कुमार छींपा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया व समाज के अन्य भामाशाहों से भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, तारानगर बबलेश कुमार शर्मा ने कम्पनी व प्रेरक सीएस विनय सोमाणी का आभार जताया। समारोह में हरदेवराम, सोमवीर, राकेश धेतरवाल, शुभकरण, रोशन मीणा, समेस्ता इंदोरिया, विशाखा, विजय कुमार, बनवारी लाल, देवकरण, राकेश सारण, नंदलाल, जयसिंह मोगा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं एसडीएमसी सदस्य भी उपस्थित रहे।

You might also like