भामाशाह कंदोई परिवार की ओर से नवनिर्मित आदर्श विद्या मंदिर के भवन का करेंगे लोकार्पण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 25 अप्रेल को सुबह 10 बजे तारानगर आएंगे। मंत्री दिलावर तारानगर में भामाशाह ओमप्रकाश, निरंजन कुमार व रामनिवास कंदोई की ओर से नवनिर्मित सूरजमल हीरालाल काशीराम कंदोई उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ करेंगे वंही समारोह के मुख्य वक्ता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री शिवप्रसाद होंगे। आदर्श विद्या मंदिर समिति व प्रशासन की ओर से मंत्री दिलावर के दौरे को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इससे पहले मंत्री दिलावर का पंडरेउ टीबा गांव में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों व गणमान्य नागरिकों की ओर से भव्य अभिनंदन किया जाएगा। मंत्री दिलावर घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे पूर्व राजमंत्री स्व जगमाल सिंह के आवास पर भी प्रवास करेंगे। जहां पर भी ग्रामीणों केई ओर से मंत्री दिलावर का अभिनंदन किया जाएगा।

You might also like