28 सितंबर को होगी ‘एक शाम बेटियों के नामÓ
हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। संस्कार भारती के सौजन्य से सोमवार, 28 सितंबर को ‘एक शाम बेटियों के नामÓ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 3 बजे केशव आदर्श विद्या मंदिर सभागार में होगा। संस्कार भारती के सचिव डॉ. अक्षय गोदारा और संयोजक राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भामाशाह मधुसूदन खेतान के आर्थिक सहयोग से इस दौरान 101 बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लता मंगेशकर के गाए गीतों पर आधारित स्कूली विद्यार्थियों की एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होगी। सांस्कृतिक संध्या में शेखावाटी के ख्यातनाम गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें सम्मानित करना है।