ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर वीर योद्धाओं (शौर्य) को किया नमन
निसं
पिलानी (नवयत्न) । ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्ष गांठ बिरला शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में गोरवपूर्ण तरीके से गुरुवार को बिरला स्कूल पिलानी आवासीय परिसर स्थित अराधना सभागार मे बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी के निदेशक मेजर जनरल एस एस नायर के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर व शहिदों के सम्मान में दो मिनिट का मौन रखा गया तथा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों समाज के नागरिकों एवं शिक्षकों ने भाग लेकर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े भारतीय सेना के गौरव को याद किया। कार्यक्रम में जनरल एसएस नायर निदेशक बिरला शिक्षण संस्थान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को सेना के बलीदानो से परिचित करना है। मेज़र जनरल नायर ने ऑपरेशन सिंदूर के सामरिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त कर अभियान में शामिल जांबाज सैनिकों की वीरता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य अभियान नहीं बल्कि सेना के संकल्प का प्रमाण है। सैनिकों ने अपनी जान कि परवाह किए बिना सीमाओं कि एवं देश वासियों कि रक्षा करते हैं। पिलानी जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को स एवं सेना में शामिल हो कर देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की चुनौतियां और सफलता की कहानी पर आधारित एक लघु फिल्म भी इस मौके पर दिखाई गई। जिसे देखकर उपस्थित लोग भावुक हुए।इस मौके पर कर्नल सौम्य चक्रवृति, कर्नल शोकत अली,जगदीश प्रसाद सोनी, कर्नल अवतार सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों द्वारा निभाई गई गौरवशाली भूमिका पर चर्चा करते हुए उत्साह का संचार किया। इससे पूर्व एनएन मिश्रा एवं विद्यार्थियों ने कविता पाठ कर माहौल में जोश भरा। कार्यक्रम में बीईटी उपनिदेशक अजय अग्रवाल,समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद डाडा, बिट्स पिलानी निदेशक सुधीर कुमार बराई, बीईटी के विधी अधिकारी कपिल शर्मा,बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी प्राचार्या अचला वर्मा, बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी प्राचार्या क काजल मारवाह, बिरला शिशु विहार पिलानी प्राचार्य पंवन विशिष्ट,जमुना मिश्रा एकेडमी विद्यालय कि चैयरमैन डा. सुमन मिश्रा, पीपीएस विद्यालय के जगदीश प्रसाद शर्मा, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, शोभा वर्मा, डॉ. राहुल वर्मा, बिरला स्कूल पिलानी बर्सर अनिल अवस्थी , डॉ मनोज जांगीड़, चन्द्र शेखर राठौड़, डॉ हरि सिंह सांखला, डॉ अमरदीप शर्मा, कर्नल सुरेश , कैप्टन तारा चंद, कैप्टन अमर चंद, सुबेदार राम निवास ताकने, हवलदार अरविंद डांगी, हवलदार राजपाल फोगाट, जयसिंह , सुबेदार वीरेंद्र, उम्मेद खां गिडानिया, सहित बड़ी संख्या में कस्बे के नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन में पूर्व सैनिकों ने पाक से साथ समय समय पर हुई लड़ाईयों के अपने अनुभव साझा करते हुए भारतीय सेना की वीर गाथ से जुड़ी जानकारी दी। धीरेन्द्र सिंह ने आभार जताया।