खादी भंडार संस्था को बचाने के लिए एक दिवसीय उपवास 6 अक्टूबर को

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। ग्राम स्वराज्य समिति लाडनूं की संस्था को बचाने के लिए अध्यक्ष गौतम के.गट्स आज 6 अक्टूबर को एक दिन का उपवास करेंगे । सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह उपवास रहेगा। इसी दौरान संस्था को बचाने के उद्देश्य से आमजन की एक आवश्यक जागरूकता मीटिंग भी रखी गई है। गौतम के.गट्स अध्यक्ष ग्राम स्वराज्य समिति लाडनूं ने इस बैठक में लाडनूं की जनता और जागरूक लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। जानकारी के अनुसार खादी संस्था लाडनूं की स्थापना 21 नवंबर 1966 में जागरूक लोगों ने गांव में रोजगार और सामाजिक सरोकार के उद्देश्य और बेरोजगार युवाओं को काम दिलवाने के लिए की थी। जिसके बाद से काफी समय तक संस्था ने आस पास क्षेत्र में रोजगार देकर अपना नाम कमाया। लेकिन कुछ वर्षों में डीडवाना संस्था के सदस्यों ने अपनी मनमानी करते हुए पहले भी जमीन बेच दी। अब इस संस्था को डीडवाना में विलय करने की साजिश रची जा रही है अब कुछ लोगों की इस बेश किमती जमीन पर गिद्ध वाली नजर है। इस संस्था को लाडनूं के जागरूक लोग एक दिन के उपवास में योगदान देकर अपनी आवाज बुलंद करने और लाडनूं की इस प्राचीन संस्था को बचाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

You might also like