ऑक्सीजन गैस प्लांट में सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत,तीन अन्य घायल

जयपुर (दैनिक नवयत्न )। विश्वकर्मा थाना इलाके में शनिवार की रात को सुपर गैस नाम की एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के इलाके में सुनाई। तेज धमाके की आवाज से आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया। इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को फैक्ट्री से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई और वहीं तीन अन्य मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि थाना इलाके में स्थित करणी विहार नगर ,रोड नंबर -17 पर स्थित इस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर बनने का काम किया जाता है। जहां शनिवार की रात सिलेंडर भरे जा रहे थे, तभी फैक्ट्री में अचानक से तेज धमाके के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की ऊपर की टिन शेड उड़ गया और एक दीवार भी गिर गई।
जिसमे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल भिजवाया गया है। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

You might also like