कोरोना इफेक्ट: गीतांजली स्कूल ने स्टूडेंट्स के लिए शुरू की ऑनलाइन क्लासेज
एडमिशन भी ऑनलाइन शुरू
चूरू,(पीयूष शर्मा)8 मई। शहर में मालजी का कमरा के पास स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी गीतांजली पब्लिक सीसै स्कूल ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए ऑनलाइन क्लासेज व एडमिशन की सुविधा शुरू की है।
ऐसे में अब ना केवल गीतांजली के बच्चे लॉकडाउन के दौरान घर बैठे हर सब्जेक्ट की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे, बल्कि अभिभावक भी अपने बच्चों का एडमिशन भी करवा सकेंगे। स्कूल के प्रबंध निदेशक विनय गौतम ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। विद्यार्थियों की सब्जेक्ट संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू की गई हैं। निदेशक गौरव गौतम ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों को नियमित रूप से नई कक्षा का अध्यापन-गृहकार्य करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। चेयरमैन दामोदर गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अभिभावक ऑनलाइन अपने बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवा सकते हैं। संस्थान की ओर से किए गए इस नवाचार का विद्यार्थियों व अभिभावकों ने स्वागत करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के हित में बताया। प्रबंध निदेशक गौरव गौतम ने आमजन से घरों में रहकर लॉकडाउन व सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की।