टोंक की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पूर्व विधायक ने ऑनलाइन सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)16 मई। टोंक के मालपुरा में हुई नाबालिग बच्ची के साथ अमानवीय घटना को लेकर खेतड़ी के पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को ऑनलाइन ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व विधायक ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए इस घटना को लेकर समाज के हर व्यक्ति में रोष है। इस मौके पर शीशराम गुर्जर, कृष्ण गुर्जर व सुनील कुमार मौजूद रहे।