नि:शुल्क त्वचा रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में मदरसा तेलियान में नि:शुल्क त्वचा रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन आल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कमला ड्रग्स के सौजन्य से किया गया। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण झाझड़िया ने रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लेखाधिकारी सफी मोहम्मद ने की एवं मुख्य अतिथि सीबीइओ संदीप व्यास थे। इस अवसर पर शिक्षाविद् मोहम्मद अनवर कुरैशी, कुलदीप व्यास, आल मुस्लिम सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार तंवर, सचिव कासम अली निर्बाण, जाफर अली, निजामुद्दीन, असल, पूर्ण मल दानोदिया, गुलाबचंद दर्जी, प्रेम प्रकाश आत्रेय व जावेद आदि उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से चर्म रोग से ग्रसित 41 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा का लाभ प्राप्त हुआ। नवीन व्यास ने शिविर की समुचित व्यवस्था के लिए ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।